शादी के तीन महीने बाद पत्नी को तीन तलाक, फिर थाने जाने से रोका – HSS News 24

शादी के तीन महीने बाद पत्नी को तीन तलाक, फिर थाने जाने से रोका

admin

शादी के तीन माह बाद ही बनभूलपुरा थानाक्षेत्र निवासी महिला ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। जब उसने पुलिस में शिकायत की बात कही तो समझा-बुझाकर शांत करा दिया, लेकिन अब दोबारा उत्पीड़न होने पर मामला थाने पहुंच गया।

इंदिरानगर निवासी महिला ने तहरीर में कहा है कि तीन माह पहले ही उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति वाहिद का व्यवहार शुरुआत से ही खराब रहा। अक्सर गालीगलौज व मारपीट करता। एक बार उसने तीन तलाक देते हुए भगाने की धमकी दी, जिस पर महिला ने कहा कि वह पुलिस में शिकायत करेगी। फिर डर कर वाहिद ने पत्नी को मना लिया। कहा कि दोबारा ऐसा नहीं होगा।

अब पीड़िता का कहना है कि 23 अगस्त को दोबारा उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पनियाला गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, शादी समारोह में हुआ था विवाद

पनियाला गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गये। एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच एक शादी समारोह में भी विवाद हुआ था। जिसके चलते दोनों पक्ष सुबह भी आमने सामने आ गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया […]

Subscribe US Now