ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल – HSS News 24

ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल

admin

रुद्रपुर, ब्यूरो। किच्छा में स्कूली बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 6 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि, कुछ बच्चे हल्के चोटिल हुए हैं। वहीं, तीन बच्चों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सभी घायल बच्चों को रुद्रपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह साढ़े 6 बजे सितारगंज पानीपत नेशनल हाईवे-74 में पड़ने वाले यूपी के सिरसा चैकी क्षेत्र में किच्छा स्थित सेंट पीटर स्कूल की चलती बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बस सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना ज्यादा बच्चे हताहत हो सकते थे। जो बच्चे हादसे में घायल हुए हैं उनके पैर और सिर पर चोटें आई हैं। बस में कुल 23 बच्चे सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने कोड योगी प्रशिक्षित युवाओं को प्रदान किये नियुक्ति पत्र एवं लेपटॉप

    -कोड योगी द्वारा प्रशिक्षित प्रदेश के आई.टी.आई एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत छात्राओं को विभिन्न संस्थानों में हुई नियुक्ति   देहरादून, आजखबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में कोड योगी द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा […]

You May Like

Subscribe US Now