स्विमिंग पूल में डूब रहा था बच्चा, आगे फोटोशूट करा रही थी महिला – HSS News 24

स्विमिंग पूल में डूब रहा था बच्चा, आगे फोटोशूट करा रही थी महिला

admin

लोग मां को भगवान का दर्जा हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मां भी कलयुगी साबित हो जाती है और वह अपने बच्चे के लिए ही खतरा बनकर सामने आ जाती है। इन दिनों थाईलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर शायद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक महिला स्विमिंग पूल के पास फोटोशूट करा रही थी और पीछे उसका बच्चा पानी में डूब रहा था। आखिरकार उस बच्चे की मौत हो गई।

यह घटना थाईलैंड के पटाया शहर की है। द मेट्रो की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला का नाम वियादा पोंटवी है और यह महिला एक मॉडल है। महिला कई बार विज्ञापनों में एडल्ट स्टार के रूप में भी नजर आ चुकी है। यह घटना तब हुई जब महिला और उसका पूरा परिवार एक पार्टी कर रहा था और वहां कई सारे मेहमान भी पहुंचे हुई थे। इसी दौरान महिला अपना फोटोशूट करा रही थी।

जिस समय महिला अपना फोटोशूट करा रही थी, ठीक उसी समय महिला का दो साल का बच्चा पीछे बने एक विला स्विमिंग पूल में डूब रहा था। महिला को पता ही नहीं चल पाया कि स्विमिंग पूल के पास क्या हो रहा है। जैसे ही बच्चे को लोगों ने डूबते हुए देखा, वहां पहुंचकर लोगों ने उसे उठाया। बच्चे के पिता ने तत्काल उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'पत्नी के साथ तीन दिन ना सोएं, पिटाई भी करें' मलेशिया की मंत्री बोलीं

मलेशिया की एक महिला मंत्री अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पुरुषों को अपनी तरफ से कुछ सलाह दी है और उन्होंने ऐसी सलाह दी है कि उन पर विवाद हो गया। मंत्री का कहना है कि यदि पत्नी जिद पर अड़ी रहती है और अभद्र व्यवहार करती […]

Subscribe US Now