देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल प्रतिनिधि रामानंद भट्ट ने सचिव बंशीधर तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित – HSS News 24

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल प्रतिनिधि रामानंद भट्ट ने सचिव बंशीधर तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

admin

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के प्रतिनिधि रामानंद भट्ट ने उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री के सचिव एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सचिव श्री बंशीधर तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने श्री तिवारी को देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओर से प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति चिन्ह (Souvenir) भेंट कर सम्मानित किया।

रामानंद भट्ट ने श्री बंशीधर तिवारी को देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के सफल आयोजन तथा उत्तराखंड में फिल्म गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और यहां उपलब्ध शूटिंग लोकेशनों को देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से फिल्म फेस्टिवल लगातार कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर श्री बंशीधर तिवारी ने देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में फिल्म महोत्सव जैसे आयोजन राज्य की फिल्म संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश को एक बेहतर फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने तथा स्थानीय कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

रामानंद भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड सरकार एवं फिल्म विकास परिषद का सहयोग प्रदेश में फिल्म निर्माण को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां, प्रतिभाशाली कलाकार और फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल वातावरण प्रदेश को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने श्री बंशीधर तिवारी द्वारा दिए गए प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से फिल्म निर्माताओं और कलाकारों का मनोबल बढ़ता है तथा वे सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को नाबार्ड के शाखा कार्यालय, देहरादून में नाबार्ड से वित्तपोषित किसान उत्पादक संगठनों द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) द्वारा उत्पादित सेब की विभिन्न प्रजातियों, कीवी, सब्जियों एवं अन्य कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का […]

Subscribe US Now