बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश की छह दर्जन से अधिक सड़कें अवरुद्ध – HSS News 24

बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश की छह दर्जन से अधिक सड़कें अवरुद्ध

admin

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गईं हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री सहित चार नेशनल हाईवे सहित सड़कें बंद होने की वजह से जगह-जगह यात्री फंसे हैं। नोडल एजेंसी की ओर से बंद रूटों को खोलने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन पहाड़ पर लगातार हो रही बारिश से बंद सड़कों को खोलने में काफी परेशनी का सामना करना पड़ा रहा है। बारिश और बर्फबारी के बाद 53 सड़कें सहित चार नेशनल हाईवे और 15 स्टेट हाईवे बंद हो गए हैं।
लोक निर्माण विभाग, के अनुसार राज्य में बारिश और बर्फबारी की वजह से 53 प्रमुख सड़कें बंद हैं। इनमें चार राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही 15 राज्य मार्ग भी शामिल हैं। इससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है और जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। दरअसल राज्य में पिछले कई दिनों से मौसम खराब है और बारिश, बर्फबारी की वजह से सड़कों के बंद होने से आम लोगों को खासी मुशीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार राज्य में मुख्य रूप से 53 सड़कें बंद हैं जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों को खोलने के लिए 61 मशीनों को तैनात किया गया है। राज्य में 16 सड़कें पहले से बंद थी जबकि 37 सड़कें सोमवार को बंद हुई हैं। बंद सड़कों पर भारी मात्रा में बर्फ जमा होने की वजह से उन्हें खोलने में दिक्कत आ रही है। उत्तरकाशी जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी के चलते जनपद के 60 से अधिक गांवों का जिला और तहसील मुख्यालय से संपर्क कट चुका है। ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर 25 किमी से ज्यादा हिस्से पर बर्फबारी के कारण यातायात ठप पड़ा हुआ है। इसके साथ ही दर्जनभर से अधिक लिंक मार्ग अवरुद्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीमातं जनपद उत्तरकाशी में लगातार बारिश और बर्फबारी से जन-जीवन खासा प्रभावित हो चला है। गंगोत्री यमुनोत्री के अलावा हर्षिल, जानकी चट्टी, रैथल, बार्सू, गंगनानी, जखोली, सांकरी आदि जगह बर्फबारी से ढक गए हैं। गंगोत्री हाईवे सुक्खी टॉप से आगे गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण यातायात के लिए पूरी तरह बाधित है। वहीं यमुनोत्री हाईवे राडी टॉप पर बस फंसने के कारण आवाजाही के लिए बाधित हो गया। हनुमानचट्टी से स्यानाचट्टी तक बर्फबारी के कारण हाईवे ठप है। उत्तरकाशी से लंबगांव श्रीनगर मार्ग चौरंगी के आसपास बंद है। बर्फबारी के कारण सुदूरवर्ती मोरी क्षेत्र के 42 गांव और पुरोला व भटवाड़ी ब्लॉक के लगभग 20 गांव जिला मुख्यालय से कट चुके हैं।
—————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमरानी बांध के मॉडल अध्ययन को स्विटजरलैंड से पहुंची टीम

देहरादून, ब्यूरो। जमरानी बांध के मॉडल का अध्ययन करने के लिए सोमवार को स्विट्जरलैंड से 4 सदस्यों वाली विशेषज्ञों की टीम भारत पहुंच गई है। एडीबी के निर्देशों पर ये टीम आई है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत टीम एक हफ्ते दिल्ली में क्वारंटाइन रहेगी। फिर कोविड जांच के बाद हल्द्वानी […]

You May Like

Subscribe US Now