ब्यूरो देहरादून- मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू सीएम धामी बोले अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए। यात्रियों से सीधे फीडबैक लेकर सीएम ने मांगे सुझाव, जल्द शुरू होगा प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान आईएसबीटी में अव्यवस्थाओं पर कड़ा रुख एमडीडीए व परिवहन विभाग को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर अचानक सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुँचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कई स्थानों पर फैली गंदगी को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई भी की और अधिकारियों को संदेश दिया कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तीर्थराज पुष्कर विश्वप्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना । – Uttarakhand Nidhi Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तीर्थराज पुष्कर विश्वप्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना । Facebook Twitter LinkedInWhatsAppMessenger Source link