SGRR में मेडिकेशन सेफ्टी एंड फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजन, ड्रग रिएक्शन के प्रति किया गया जागरूक – HSS News 24

SGRR में मेडिकेशन सेफ्टी एंड फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजन, ड्रग रिएक्शन के प्रति किया गया जागरूक

admin

एसजीआरआर (SGRR) मेडिकल कालेज के फार्माकोलाजी विभाग की ओर से मेडिकेशन सेफ्टी एंड फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेडिकल छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, रोल प्ले व रैली के माध्यम से जन-जागरूकता संदेश देकर लोगों में ड्रग रिएक्शन से बचाव की अलख जगाई। साथ ही मरीजों व उनके तीमारदारों को पंफलेट बांटकर जागरूक किया।

मेडिकल कालेज सभागार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

मेडिकल कालेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत एसजीआरआर विवि के कुलसचिव डा. अजय कुमार खंडूड़ी, कार्यवाहक प्राचार्य डा. ललित कुमार वाष्णेय, डा. पुनीत ओहरी, डा. उत्कर्ष शर्मा व डा. एमए बेग ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

ड्रग रिएक्शन को लेकर सभी को जागरूक रहने की जरूरत

इस अवसर पर कुलसचिव डा. खंडूड़ी ने कहा कि ड्रग रिएक्शन को लेकर आमजन, मरीजों व डाक्टरों को हमेशा जागरूक रहने की जरूरत है। कहा कि दवाएं जीवन रक्षक का कार्य करती हैं। दवा की सही जानकारी व सही उपयोग रोग को ठीक करने के साथ ही जीवन बचाने में भी सहायक होता है, लेकिन बिना चिकित्सक के परामर्श के दवा का उपयोग खतरनाक साबित हो सकता है।

फार्माकोलाजी विभाग की प्रोफेसर डा. शालू बावा ने मेडिकल सेफ्टी विषय पर व्याख्यान दिया। विभागाध्यक्ष डा. बेग ने मेडिकेशन सेफ्टी पर विस्तार से जानकारी दी।

यह लोग रहे उपस्थित

इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में डा. पुनीत ओहरी, डा. सुलेखा नौटियाल, डा. निधि जैन, डा. दिव्या जुयाल व डा. मोहित ध्यानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। डा. संजय, डा. राजीवन, डा. जेपी शर्मा, डा. सुमन बाला, डा. कविता आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति की पूरी तैयारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार का बना यह प्लान

उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 22 सितंबर को चयन समिति की बैठक होने जा रही है, जिसमें खोजबीन कमेटी के एक सदस्य का नाम तय कर राज्यपाल को सिफारिश की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने जनता की शिकायतों […]

You May Like

Subscribe US Now