बोरे में सिक्के भरकर स्कूटी खरीदने शोरूम पहुंचा शख्स, लाया था एक, दो और 10 रुपए के सिक्के, देखिए वीडियो – HSS News 24

बोरे में सिक्के भरकर स्कूटी खरीदने शोरूम पहुंचा शख्स, लाया था एक, दो और 10 रुपए के सिक्के, देखिए वीडियो

admin

असम के एक लड़के ने स्कूटर खरीदने के लिए ऐसा किया कि शोरूम के मैनेजर और सेल्समैन भी हैरान रह गए। ये शख्स स्कूटी खरीदने के लिए बोरे भरकर पैसे लाया था। इस शख्स ने बताया कि वह महीनों से सेविंग कर रहा था। जब पैसे पूरे हो गए तो वह बोरी भरकर शोरूम पहुंच गया। बोरे के अंदर एक, दो और 10 रुपए के सिक्के थे। इस युवक का वीडियो एक यूट्यूबर हिरक जे दास ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

फेमस यू ट्यूबर हिरक जे दास ने इस युवक की कहानी अपने यूट्यूब पेज पर शेयर की है। कहानी के मुताबिक, स्कूटी खरीदने वाला शख्स पेशे से एक दुकानदार है। वह अपने काम के लिए कई समय से स्कूटी खरीदना चाहता था। इसके लिए उसने महीनों पहले सेविंग करना शुरू किया। कभी एक रुपया तो कभी दो रुपये और कभी दस रुपए के सिक्के जमा करता गया। हाल ही में उसने शोरूम पहुंचकर स्कूटी खरीदी। जब वह बोरे में भरकर स्कूटी लेने पहुंचा तो शोरूम के मैनेजर और कर्मचारी भी हैरान रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोडवेज बसों-टैक्सियों में सफर महंगा होगा या सस्ता,जानें कब तय होगा किराया

रोडवेज, प्राइवेट, बस-टैक्सी को किराया बढोत्तरी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद ही किराया वृद्धि पर फैसला हो पाएगा। वर्तमान में लागू आचार संहिता और 10 मार्च को मतगणना को देखते हुए किराया संशोधन समिति ने भी प्रक्रिया को धीमा कर […]

Subscribe US Now