पनियाला गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, शादी समारोह में हुआ था विवाद – HSS News 24

पनियाला गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, शादी समारोह में हुआ था विवाद

admin

पनियाला गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गये। एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच एक शादी समारोह में भी विवाद हुआ था। जिसके चलते दोनों पक्ष सुबह भी आमने सामने आ गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव में गुरुवार को शादी समारोह था। जिसमें कादिर पक्ष का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। उस दौरान तो किसी तरह से कुछ ग्रामीणों ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत करा दिया था, लेकिन इसे लेकर दोनों पक्षों में काफी तनाव था। इसके चलते ही शुक्रवार की सुबह दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हो गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट की जानकारी होने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गये। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।

पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया। साथ ही दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है। मारपीट में कादिर,साकिब,सहराज और सीमा घायल हो गये। इस बावत गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि अभी तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैरागढ़ के कुत्ताकाटली गधेरे में झील बनने से बढ़ा तबाही का खतरा, प्रशासन ने खाली कराई झील

यमकेश्वर प्रखंड क्षेत्र में बीते दो सप्ताह से निरंतर वर्षा ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीते बुधवार को ग्राम बैरागढ़ में भारी वर्षा के कारण कुत्ताकाटली गधेरे में झील बन गई थी। जिससे बैरागढ़ और कुराल गांव को खतरा पैदा हो गया था।प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया। […]

You May Like

Subscribe US Now