बहला फुसलाकर युवती को पिज्जा खिलाने ले गया, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर की दरिंदगी; गिरफ्तार – HSS News 24

बहला फुसलाकर युवती को पिज्जा खिलाने ले गया, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर की दरिंदगी; गिरफ्तार

admin

देवभूमि उत्तराखंड में अब आपराधिक मामले बढ़ने लगे हैं। यहां एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, लोगों के घरों में कामकाज करने वाली एक युवती के साथ ट्रैक्टर चालक ने पिज्जा में नशीला पदार्थ खिला दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी कि उनकी बेटी लोगों के घरों में कामकाज करती है। रविवार रात करीब 10 बजे वह किसी के घर में काम करके लौट रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक रामबाबू निवासी नेहरू कॉलोनी उसे बहला फुसलाकर पिज्जा खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

पिज्जा में खिलाया नशीला पदार्थ

आरोपित ने पिज्जा में उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने घर आकर सारी घटना उन्हें बताई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कंप्यूटर क्लास में नाबालिग से छेड़छाड़

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री किसी कोचिंग सेंटर में कंप्यूटर की पढ़ाई करने जाती है। सोमवार को जब वह कंप्यूटर सेंटर में गई तो इसी दौरान आरोपित शिवम पंवार भी क्लास में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

आरोपित गिरफ्तार

स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें आरोपित छेड़छाड़ करता हुआ दिख रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित शिवम को गिरफ्तार कर लिया है।

अपराध को न छिपाने की करी अपील

एसएसपी ने की अपील एसएसपी अजय सिंह ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह का अपराध होने पर घटना को छिपाए नहीं, बल्कि पुलिस को तत्काल सूचित करें। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम दौरे को लेकर तैयारियां तेज, इस दिन होगा देवभूमि में आगमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 व 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए भाजपा भी तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री की पिथौरागढ़ में होने वाली जनसभा के दृष्टिगत पार्टी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को प्रभारी और पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौंर्याल को […]

You May Like

Subscribe US Now