नैनीताल बैंक ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन – HSS News 24

नैनीताल बैंक ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

admin

देहरादून, ब्यूरो। नैनीताल बैंक ने अपने 101 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का आगाज अपनी सहस्त्रधारा  रोड , देहरादून  स्ठित शाखा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर से किया जिसका उद्घाटन डी. आई. जी ( पी एण्ड एम) सेंथिल अवूदई कृष्णराज एवं मुख्य महाप्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ौदा दिनेश पंत  ने किया तथा उन्होंने बैंक द्वार किये जा रहे इस सामाजिक कार्य को सराहा। इस अवसर पर नैनीताल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सेठ, शाखा प्रबंधक विवेक बहुगुणा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
क्षेत्रीय प्रबंधक नैनीताल बैंक अजय सेठ ने बतायाकि इस पुरे सप्ताह बैंक की ओर से कई सामजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जिसमे  वन्य जीवों  का अंगीकरण, मेधावी छात्रों का सम्मान, सरकारी विद्यालयों में छात्रों को पुस्तक एवं बैग वितरण, महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी से की भेंट प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को एनएच के रूप में अधिसूचित किये जाने का किया अनुरोध -सीएम ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ राज्य की विकास योजनाओं पर की चर्चा

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व कनेक्टिविटी में काफी काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एन०एच०-109ज्ञ के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखण्ड, लो०नि०वि० को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में 02 लेन टनल परियोजना के कार्य हेतु लो०नि०वि० को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से एन0एच0-09 के अन्तर्गत पिथौरागढ़-अस्कोट मोटर मार्ग (किमी0 2.81 से किमी0 50.00 ) हेतु बी०आर०ओ० द्वारा प्रस्तुत डी०पी०आर० की स्वीकृति, सितारगंज-टनकपुर मोटर मार्ग को 04 लेन में निर्मित किये जाने और एन0एच0-731ज्ञ के अन्तर्गत मझौला-खटीमा (13 किमी0) मोटर मार्ग को 04 लेन में परिवर्तित किये जाने के सम्बन्ध में भी अनुरोध किया।

You May Like

Subscribe US Now