यूक्रेन-रूस संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई। यह बातचीत दोनों देशों के बीच युद्ध को रोकने के लिए ‘अंतिम’ प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक दोनों देशों के बीच समहति बन गई और जल्द ही पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने मुलाकात कर सकते हैं।
बता दें कि रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन तनाव को कम करने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 105 मिनट लंबी बातचीत हुई। मैक्रों के ऑफिस ने यह जानकारी दी है। 105 मिनट तक चली फोन पर बातचीत में, वे मौजूदा संकट के समाधान पर भी सहमत हुए। इसके मुताबिक दोनों देशों के बीच यह बातचीत यूक्रेन के मुद्दे को लेकर हो रही है और यह पहले से तय थी।
उनके शीर्ष राजनयिक ने रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी यूक्रेन युद्ध के तनाव को कम करने के लिए रूस के व्लादिमीर पुतिन से “किसी भी समय” मिलने के लिए तैयार हैं।
