देहरादून, ब्यूरो। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाढूंगी निवासी योगेश छिम्वाल ने कैण्ट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती रात्रि समय साढे नौ बजे के मध्य उसका छोटा भाई पवन छिम्वाला अपनी मोटर साइकिल से अपने मित्र अंकित जोशी के साथ मीठीवेरी से रांगढवाला की ओर आ रहा था तो एक ट्रक के चालक सारिक पुत्र जाहिद निवासी खुशालपुर देहरादून द्वारा ट्रक को तेजी एवं लापरवाही से चलाकर उसके भाई की मोटर साइकिल पर टक्कर मारकर दुर्घटनाग्रस्त किया गया जिससे उसके भाई की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में ले पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
——————————————
भारत-नेपाल सीमा पर तारबाड़ क्षतिग्रस्त विवाद का नहीं निकला हल
Thu Jun 9 , 2022
खटीमा, ब्यूरो। सीमांत क्षेत्र खटीमा में भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या-14 के पास भारत सरकार की तारबाड़ तोड़े जाने का विवाद बरकरार है। गुरुवार को खटीमा एसडीएम के नेतृत्व में एसएसबी, वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने नेपाली अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया। […]