रूस के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रूस का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इमरान खान 23-24 फरवरी को दो दिवसीय रूस के ददौरे पर आएंगे। 23 सालों में किसी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की ये पहली रूस यात्रा है।
इमरान खान अपनी यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे। जब इमरान खान की रूस की दो दिवसीय यात्रा और पुतिन के साथ बैठक के बारे में पूछा गया तो पेसकोव ने कहा, “हाँ, पुतिन के साथ उनकी मुलाकात होगी।”
1999 के बाद यह पहला मौका है जब कोई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री रूस का दौरा करेगा। मार्च 1999 में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ रूस की यात्रा पर जाने वाले देश के अंतिम प्रधानमंत्री थे।
