यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया – HSS News 24

यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया

admin

देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने नटराज चौक के समीप यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों का हालचाल जाना । यात्रियों के पंजीकरण की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान यात्रियों  ने स्मृति हेतु जिलाधिकारी के साथ फोटो भी खिंचवाए। जिलाधिकारी ने यात्रियों को पेयजल भी वितरित किया। जिलाधिकारी ने सभी यात्रियों का हॉलचाल जाना। इस दौरान यात्रियों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।  जिलाधिकारी ने सम्बधित अधिकारियों को यात्रियों की बेहतर सुविधाएं यथा शीतल पेयजल, भोजन, शौचालय, परिवहन आदि व्यवस्थाएं  बेहतर बनाने तथा स्वच्छता व्यवस्थाए बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृक्ष मानव विश्वेश्वर दत्त सकलानी की स्मृति में पुजार गांव सकलाना में मनाया गया जन्म शताब्दी समारोह

टिहरी, ब्यूरो। वृक्ष मानव नाम से मशहूर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वेश्वर दत्त सकलानी की स्मृति में जन्म शताब्दी समारोह उनके पैतृक पुजार गांव सकलाना में मनाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों सहित ग्रामवासियो ने सामूहिक पौधरोपण किया। समारोह में स्थानीय विधायक प्रीतम पंवार ने आमजन को संबोधित करते हुए […]

You May Like

Subscribe US Now