ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय रविवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई। समाचार एजेंसी एजेंस फ्रांस प्रेस ने बताया कि ब्रिटेन की क्वीन को कोरोना के हल्के लक्षण हैं।
बकिंघम पैलेस ने जानकारी देते हुए कहा, “क्वीन आज COVID पॉजिटिव पाई गई हैं। महारानी हल्के ठंड जैसे लक्षणों का अनुभव कर रही हैं, लेकिन आने वाले सप्ताह में वे विंडसर में कुछ हल्के कामों को करना जारी रखेंगी।”
बकिंघम पैलेस के एक बयान में कहा गया है, “उन्हें चिकित्सा सहायता दी जाती रहेगी और सभी उचित दिशानिर्देशों का पालन करेंगी।” महारानी के बेटे और वारिस, प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला भी इस महीने की शुरुआत में COVID पॉजिटिव पाए गए थे।
