बाराकोट रूट पर वाहनों की कमी से यात्री परेशान – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

बाराकोट रूट पर वाहनों की कमी से यात्री परेशान – Uttarakhand Nidhi

admin


अल्मोड़ा ब्यूरो। जिला मुख्यालय से बाराकोट रूट पर वाहनों की सीमित आवाजाही होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें वाहनों के लिए इंतजार करना पड़ा।शुक्रवार को अल्मोड़ा-बाराकोट मार्ग पर वाहनों का सीमित संचालन हुआ। शाम को चार बजे के बाद मार्ग पर वाहन सीमित चलने से आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। यात्री सुंदर सिंह ने बताया कि बस अड्डे पर इंतजार करते हुए 20 मिनट से अधिक हो गए हैं लेकिन अब तक वाहन नहीं मिला। इससे काफी परेशानी हुई है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन भी नहीं होता है। ऐसे में दिक्कत अधिक होती है। पूरन बिष्ट ने बताया कि मार्ग पर यात्री टैक्सी के भरोसे रहते हैं। कई बार टैक्सी चालक बुकिंग आदि में चले जाते हैं। उन्होंने इस मार्ग पर वाहनों का संचालन बढ़ाने की मांग की।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में आज और कल भारी बारिश के आसार, सीएम के निर्देश-24 घंटे सतर्क रहें अधिकारी – Uttarakhand Nidhi

उत्तराखंड में रेड अलर्ट: प्रदेश में आज और कल भारी बारिश के आसार, सीएम के निर्देश-24 घंटे सतर्क रहें अधिकारी – Uttarakhand Nidhi Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड में रेड अलर्ट: प्रदेश में आज और कल भारी बारिश के आसार, सीएम के निर्देश-24 घंटे सतर्क रहें अधिकारी

Subscribe US Now