देहरादून, ब्यूरो। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय पर गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए प्रदेशभर से खासकर चमोली जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।
इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसका मैं आभारी हूं। पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन में सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे ।
मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है और जो अपेक्षा की गई है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मुख्यमंत्री के साथ मिलकर जनता व क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार पंचायत चुनाव हो या फिर लोकसभा और निकाय चुनाव, पार्टी को चुनाव में पहले स्थान पर लाएंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने महेंद्र भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी हर चुनाव में आगे रहेगी। उन्हें पार्टी का लंबा अनुभव है, निश्चित रूप से यह अनुभव पार्टी को आगे लाने में काम आएगा। इसके बाद महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिले।
भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर महाराज ने दी बधाई
Sat Jul 30 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड प्रदेश के नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। श्री महाराज ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।