तीन कौशल रथ को कौशल विकास मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना – HSS News 24

तीन कौशल रथ को कौशल विकास मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

admin

 

देहरादून, ब्यूरो। गर्मी से छुटकारा पाने के लिए और आपको कुछ नई जगहें दिखाने के लिए देश के मशहूर फूडी ट्रैवेलर और एंटरटेनर  रॉकी सिंह और मयूर शर्मा हिस्ट्रिी टीवी 18 की मोबाइल-फर्स्ट फ़ूड एंड ट्रैवेल सीरीज़ हैजटैग रोड़ ट्रिप्पिन विद आरएनएम के 8वें सीज़न में पहुँचे उत्तराखंड। पिछले सात सीज़न में, हैजटैग रोड़ ट्रिप्पिन विद आरएनएम ने 200प्लस मिलियन वीडियो व्यू, 800प्लस मिलियन इंप्रेशन और लगभग 8 मिलियन एंगेजमेंट पाकर कामयाबी की नई मिसाल कायम की है और ये सिलसिला इस सीज़न में भी जारी है क्यूँकि उत्तराखंड का ये ख़ूबसूरत सफ़र प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्म, प्राचीन इतिहास और नए ज़ायकों से भरपूर है।
सीज़न 8 की शुरुआत दिल्ली से हुई जहाँ रॉकी और मयूर ने लोकल स्ट्रीट फूड का स्वाद चखा और फ़िर उत्तर प्रदेश से गुज़रते हुए ये सफ़र पहाड़ों के प्रदेश उत्तराखंड पहुँचा। पहली रात पहाड़ों के बीच बसे निगलाट के एक ख़ूबसूरत होमस्टे में बिताने के बाद अगले दिन रॉकी और मयूर ने दर्शकों को नैनी झील पर नाव की सवारी कराई और एक सालों पुराने कैफ़े में चखे कुछ ख़ास स्वाद। अल्मोड़ा में श्बाल मिठाईश् की मिठास और रानीखेत में  कुछ चटपटी जगहों का मज़ा लेने के बाद वो अपनी मन्नत लेकर पहुँचे चितई के गोलू देवता मंदिर। रानीखेत की ठंडी हवा खाने के बाद ये सफ़र मार्चुला होते हुए कॉर्बेट पहुँचा जहाँ उन्होंने सफारी का आनंद उठाया। फ़िर हरिद्वार और मसूरी में आध्यात्म और स्वाद से अपनी आत्मा को तृप्त करने के बाद रॉकी और मयूर देहरादून के लिए रवाना हो गए। देहरादून में रॉकी और मयूर  एक भी सेकंड बर्बाद ना करते हुए सीधे काम पर लग जाएँगे और उन खाने की जगहों पर ले जाएँगे जिनके लिए देहरादून प्रसिद्ध है। उनकी इस लिस्ट में चेतन पूरीवाला और सनराइज बेकर्स जैसे पुराने नामों के साथ कलसांग और कैफे डी पिकोलो जैसी मॉडर्न जगहें भी शामिल हैं। और फ़िर इस सफ़र की आख़िरी मंज़िल होगी द ब्लूडोर जहाँ रॉकी और मयूर एक और खूबसूरत अनुभव को अपनी इस उत्तराखंड की ट्रिप में जोड़ेंगे। आप हैजटैग रोड़ ट्रिप्पिन विद आरएनएम के सीजन 8 में रॉकी और मयूर के उत्तराखंड के सफ़र को 25 मई से 5 जून तक फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्माण कार्य को ससमय, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सीएम ने दिए निर्देश

नैनीताल/देहरादून, ब्यूरो। सर्किट हाउस, गौलापार में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्माणदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य को ससमय, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी अधिकारी और कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिले […]

You May Like

Subscribe US Now