टिहरी जिले में सड़क हादसे 41 फीसदी बढ़े – Intellecuals News – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

टिहरी जिले में सड़क हादसे 41 फीसदी बढ़े – Intellecuals News – Uttarakhand Nidhi

admin


नई टिहरी ब्यूरो –टिहरी जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी से अगस्त 2025 तक जिले में 43 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी जबकि इसी अवधि में 2026 में हादसों की संख्या बढ़कर 61 पहुंच गई। एक साल में दुर्घटनाओं में करीब 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
मंगलवार को जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हादसों के कारणों और रोकथाम के उपायों की समीक्षा की गई। बैठक में एसएसपी श्वेता चौबे समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनवरी से अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में जून और अप्रैल में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुईं। हादसों के मुख्य कारण अंधे मोड़, वाहन चलाने में लापरवाही और चालक का ध्यान भटकना सामने आया। डीएम ने लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग और पुलिस अधिकारियों को जिले के सभी अंधे मोड़ों को चिह्नित कर उनका सर्वे करने और आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने के निर्देश दिए।

Source link




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस ने दूरस्थ गांवों में लगाई चौपाल, किया जागरूक – Intellecuals News

पुलिस ने दूरस्थ गांवों में लगाई चौपाल, किया जागरूक – Intellecuals News – Uttarakhand Nidhi Home उत्तराखण्ड पुलिस ने दूरस्थ गांवों में लगाई चौपाल, किया जागरूक – Intellecuals News

You May Like

Subscribe US Now