छात्रों का शोषण करने पर एनएसयूआई ने कोर यूनिर्सिटी के गेट पर किया प्रदर्शन, लगाए ये आरोप – HSS News 24

छात्रों का शोषण करने पर एनएसयूआई ने कोर यूनिर्सिटी के गेट पर किया प्रदर्शन, लगाए ये आरोप

admin

कोर कालेज के छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर एनएसयू के जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी ने कहा कि कालेज बैक पेपर के नाम पर प्रति विषय 2500 रूपए व लेट फीस 200 रूपए प्रति दिन के हिसाब से जबरन दबाव बनाकर वसूल रहा है। साथ ही कालेज छोड़कर जाने वाले छात्रों की बकाया राशि काफी देरी से भुगतान करता है।

इन सभी परेशानियों की बार-बार शिकायत मिलने पर जिलाध्यक्ष एनएसयूआई ने पहले विश्विद्यालय को ज्ञापन देकर छात्रों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की थी, लेकिन कालेज प्रशासन कोई ध्यान नहीं दिया गया।उन्होंने कहा कि छात्रों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिन का समय मांगते हुये कालेज प्रशासन से इस सम्बंध में विचार विमर्श करेगी। जब जाकर छात्रों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया साथ ही जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी ने कहा कि तीन दिन में समस्या का समाधान नही किया गया तो शुक्रवार को कालेज प्रशासन के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन कर ताला लगाकर कालेज को जब तक चलने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ आरोपित को दबोचा, गहनता से पूछताछ में जुटी पुलिस

 रुड़की कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शन (लिजेसिक बुरीनोफिन) की खेप के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्ज से दर्द में इस्तेमाली होने वाले सौ प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किये है। आरोपित किसी को यह खेप बेचने के लिए आया था। पुलिस पकड़े गये आरोपित से गहनता […]

Subscribe US Now