हल्द्वानी, ब्यूरो। पूर्व सीएम हरीश रावत ने शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के हल्द्वानी स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने इंदिरा के योगदान को याद करते हुए विधायक सुमित हृदयेश को ढांढस भी बंधाया।
13 जून को इंदिरा हृदयेश की प्रथम पुण्यतिथि मनाई जानी है। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई बड़े नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, इसी दिन दिल्ली में कांग्रेस का एक बड़ा कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जिसमें पूर्व सीएम रावत को भी शिरकत करनी है। ऐसे में उन्होंने पुण्यतिथि से दो दिन पहले ही पहुंचकर इंदिरा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रावत ने शनिवार को ही लामाचौड़ निवासी सीडीएस परीक्षा टॉपर हिमांशु पांडे के घर पहुंचकर उनके माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही हिमांशु को बधाई भी दी।
शिविर में आठ सौ लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
Sat Jun 11 , 2022
विकासनगर, ब्यूरो। जौनसार-बावर जनजातीय कल्याण समिति दिल्ली की ओर से लकस्यार खत फरटाड में डॉ. श्यामदत्त बिजल्वाण की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा एवं शिक्षा जागरूकता शिविर का शुभारंभ डॉ. बिजल्वाण को श्रद्धांजली देकर किया गया। जिसके बाद शिविर में चिकित्सकों ने आठ सौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण […]