परोस्काइट सोसाइटी ऑफ इंडिया का उद्घाटन – HSS News 24

परोस्काइट सोसाइटी ऑफ इंडिया का उद्घाटन

admin

रुड़की, ब्यूरो। हाल ही में परोस्काईट/पेरोस्काईट सेमीकन्डक्टर अपने ऊर्जा के क्षेत्र में, पर्यावरण, सेंसर्स, बायोमेडिसन और अन्य बहुत से ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक यंत्रों के भावी प्रयोगों के लिए एक बड़े अनुसंधान रुझान के रूप में उभरा। इस क्रम में साझा अनुसंधान सुविधा की स्थापना और ज्ञान के मंच को साझा करने के उद्देश्य से पैन इंडिया सोसाइटी और परोस्काईट/पेरोस्काईट सोसाइटी ऑफ इंडिया  की स्थापना की गई और 17 जनवरी को इसका वर्चुअल शुभारम्भ हुआ। इसका उद्घाटन अजय प्रकाश साहनी, भारत सरकार में इलेक्ट्रॉनिक और सूचना तकनीकी मंत्रालय के सचिव द्वारा किया गया। आईआईटी रुड़की के डायरेक्ट प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी ने भारत में इस सोसाइटी के विकास से ऊर्जा अनुसंधान के क्षेत्र की प्रगति के लिए इसे आवश्यक बताया। उद्घाटन के उपरांत एक दिवसीय वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें देश के प्रमुख वैज्ञानिकों ने प्रतिभागिता की। जिनमें प्रमुख रूप से प्रोफेसर डी डी शर्मा, क्रिस्टोफ ब्राबेक, प्रोफेसर एस पी सिंह, प्रोफेसर आशीष गर्ग, प्रोफेसर परमेश्वर अय्यर, डॉ विनीत सैनी, प्रोफेसर एम नजीरुद्दीन, प्रोफेसर सुबोध म्हाइसकर, प्रोफेसर अन्नालिसा ब्रुनो एवं प्रोफेसर डेनियल प्रोकोविज़ ने अनुसंधान की गतिविधियों के सम्बंध में महत्वपूर्ण विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

  देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम कोविड प्रोटोकोल के अनुसार स्थानीय परेड […]

Subscribe US Now