- हल्द्वानी (ब्यूरो) हल्द्वानी में देर रात कार और बाइकों के काफिले के साथ हुड़दंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर युवकों की तलाश तेज कर दी है।कार और बाइकों का हुजूम, हाथों में मोटे डंडे और रील में बजता हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का गाना हम तो गुंडे हैं मैडम जी…गुंडागर्दी करते हैं। यह दृश्य किसी फिल्म का नहीं बल्कि शनिवार देर रात हल्द्वानी की सड़कों का है। पुलिस को चुनौती देने वाला और उनकी मुस्तैदी पर तमाम सवाल खड़ा करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस तक पहुंची तब लड़कों की तलाश शुरू हुई लेकिन सवाल यह है कि जब रात की शांति में युवकों का समूह शहर की सड़कों पर हुड़दंग कर रहा था तब पुलिस कहां थी।
रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में डीआरएम को मिलीं खामियां, सुधार के दिए निर्देश
Sun Sep 6 , 2026
कोटद्वार(ब्यूरो) । मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मुरादाबाद ने रेलवे स्टेशन कोटद्वार का निरीक्षण किया। अनेकों खामियां नजर आने पर डीआरएम ने रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई और तात्कालिक सुधार के निर्देश दिए। डीआरएम मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव रविवार दोपहर स्पेशल कोच से कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचीं। प्लेटफार्म […]