देहरादून में आयोजित हुई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, सीएम बोले आतंकियों को उनकी ही भाषा में मिलेगा जवाब – HSS News 24

देहरादून में आयोजित हुई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, सीएम बोले आतंकियों को उनकी ही भाषा में मिलेगा जवाब

admin


भारतीय सशस्त्र बलों के समर्थन में ऑपरेशन सिंदूर की सफता के बाद राजधानी देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिसमें हजारों की संख्या में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग और मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा में भाग लिया. सीएम धामी ने इस अवसर पर शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी.

सीएम धामी के नेतृत्व में बुधवार को शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक भव्य “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया. यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही. सीएम धामी ने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों, वायुसेना, नौसेना और सभी सुरक्षा बलों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न केवल अपने वीर सपूतों की बहादुरी का प्रदर्शन किया, बल्कि आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि नया भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का जवाब उसी की भाषा में देगा. सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत किसी भी आतंकी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और अब देश की सीमाओं की रक्षा अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक से की जा रही है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है, जहां का लगभग हर परिवार देशसेवा से जुड़ा है. उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे सेना और सुरक्षा बलों के अनुशासन, शौर्य और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें. मुख्यमंत्री धामी ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ को प्रत्येक वर्ष मनाए जाने का आह्वान किया.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में फिर हुये आईएएस अधिकारियों के तबादले, निकिता खंडेलवाल आईटीडीए निदेशक पद से अवमुक्त

उत्तराखंड में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है. 10 मई को 25 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया था. वहीं, एक बार फिर उत्तराखंड शासन ने चार आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है. आईएएस अधिकारी निकिता […]

You May Like

Subscribe US Now