दस निजी वाहनों को परिवहन विभाग की टीम ने किया सीज, टैक्सी के रूप में हो रहे थे संचालित – HSS News 24

दस निजी वाहनों को परिवहन विभाग की टीम ने किया सीज, टैक्सी के रूप में हो रहे थे संचालित

admin

टैक्सी के रूप में संचालित हो रहे दस निजी वाहनों को परिवहन विभाग (Transport Department) की टीम ने सीज कर दिया। इनमें पांच कार व पांच दोपहिया शामिल हैं। आरटीओ  (प्रशासन) सुनील शर्मा ने बताया कि सीज किए गए सभी वाहन बला-बला और रैपिडो ऐप के माध्यम से संचालित हो रहे थे। कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधियों को भी इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

बड़ी संख्या में निजी वाहनों का संचालन

आरटीओ (RTO) सुनील शर्मा ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की शर्तों के विपरीत शहर में बड़ी संख्या में निजी वाहनों का संचालन आनलाइन बुकिंग ऐप के माध्यम से यात्रियों के परिवहन में किया जा रहा। इसके साथ ही टैक्सी पर सफेद नंबर प्लेट लगाकर निजी वाहन की तरह उसका संचालन किया जा रहा।

टैक्सी में पंजीकृत वाहन पर पीली नंबर प्लेट अनिवार्य

नियमानुसार, टैक्सी में पंजीकृत वाहन पर पीली नंबर प्लेट होनी चाहिए। आरटीओ ने बताया कि मंगलवार को एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेंद्र विराटिया के निर्देश में अलग-अलग मार्गों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बला-बला और रैपिडो ऐप के अंतर्गत संचालित हो रहे दस वाहन सीज किए गए। इनका दस-दस हजार रुपये का चालान किया गया है।निजी वाहनों का संचालन कर रही आनलाइन बुकिंग कंपनी को एक-एक लाख रुपये जुर्माने का नोटिस भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM धामी ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी सौगात, उत्तराखंड परिवहन निगम के बसों में 2 दिनों तक कर सकेंगी फ्री सफर

हर साल प्रसिद्ध राखी का पर्व सावन की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस पवित्र पर्व रक्षाबंधन का बहनें वर्ष भर इंतजार करती हैं। बहनें इस दिन अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहन की सदैव रक्षा करने का वचन देता है। […]

You May Like

Subscribe US Now