CM धामी ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी सौगात, उत्तराखंड परिवहन निगम के बसों में 2 दिनों तक कर सकेंगी फ्री सफर – HSS News 24

CM धामी ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी सौगात, उत्तराखंड परिवहन निगम के बसों में 2 दिनों तक कर सकेंगी फ्री सफर

admin

हर साल प्रसिद्ध राखी का पर्व सावन की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस पवित्र पर्व रक्षाबंधन का बहनें वर्ष भर इंतजार करती हैं। बहनें इस दिन अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहन की सदैव रक्षा करने का वचन देता है।

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के इस पावन पर्व पर उत्तराखण्ड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के साथ एक संदेश साझा किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री के इस संदेश में लिखा है- “आप समस्त प्रदेशवासियों को मातृशक्ति के प्रति सम्मान व विश्वास के प्रतीक, भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि एवं खुशहाली को लेकर आएं।”

महिलाए दो दिनों तक बसों में कर सकेंगी नि:शुल्क यात्रा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने भाई-बहन के प्रेम को प्रदर्शित करने वाले इस पावन पर्व रक्षाबंधन पर प्रदेश में उत्तराखण्ड परिवहन निगम (Uttarakhand Transport Corporation) द्वारा संचालित बसों को माताओं व बहनों की यात्रा के लिए दो दिनों तक मुफ्त किए जाने का निर्णय लिया है।

ट्वीट के अनुसार, “मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दिनांक 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में माताओं-बहनों की यात्रा निःशुल्क किए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी बहनें उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों से होकर जाने वाली उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।”

जानिए रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 30 अगस्त को सुबह से ही भद्राकाल लग रहा है जो रात्रि में समाप्त होगा। भद्रा में राखी का पर्व मनाना बेहद अशुभ माना जाता है इसलिए ज्योतिषाचार्यों ने इस असमंजस को दूर करते हुए 31 अगस्त को ही राखी बांधने के लिए शुभ बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी तरीके से जमीन कब्जाने का मामला- भाजपा से निष्कासित रीना गोयल के विरुद्ध एक और मुकदमा दर्ज

फर्जी वसीयत बनाकर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास के आरोप में क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने भाजपा से निष्कासित रीना गोयल के विरुद्ध एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। रीना के अलावा, इस प्रकरण में दो अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। रीना के विरुद्ध इससे पहले […]

Subscribe US Now