मानवाधिकार संगठन ने समाजसेवियों को किया सम्मानित – HSS News 24

मानवाधिकार संगठन ने समाजसेवियों को किया सम्मानित

admin

देहरादून, ब्यूरो। कांग्रेस मुख्यालय से जारी संयुक्त बयान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार जिले के पंचायत चुनाव में आरक्षण के लिए जिलाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना का पुरजोर विरोध किया है।
गणेश गोदियाल ने कहा के जब तक प्रदेश में चुनाव गतिमान है और नई सरकार का गठन नहीं हो जाता ऐसे में नीतिगत निर्णय लेना सही नहीं है।
श्री रावत ने कहा राज्य में जब आदर्श आचार संहिता लगी हुई है तो ऐसे में आरक्षण को लेकर जारी की गई अधिसूचना से हरिद्वार जिले के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है और दोनों ने ही इस मुद्दे पर हरिद्वार के कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों काजी निजामुद्दीन ममता राकेश फुरकान सतपाल ब्रह्मचारी इत्यादि के साथ सलाह करी। दोनों कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह की अधिसूचना सीधे-सीधे आचार संहिता का उल्लंघन है और सामाजिक तनाव को बढ़ाने वाला है। ऐसे में नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार सिर्फ राज्य में 10 मार्च के नतीजों के बाद बनने वाली नवगठित  सरकार के पास ही निहित होने चाहिए। उपरोक्त प्रकरण के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया की सोमवार प्रातः पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड सौजन्या से मुलाकात कर प्रतिकार स्वरूप अपना ज्ञापन सौंपेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं के सम्मान में रखी सन्नी-निम्बू, माल्टा की पार्टी

देहरादून, ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत द्वारा आज प्रदेश कंाग्रेस कार्यालय, देहरादून मंे कंाग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान स्वरूप सन्नी नींबू पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ कर भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए […]

You May Like

Subscribe US Now