मातली में योग शिविर का आयोजन – HSS News 24

मातली में योग शिविर का आयोजन

admin

उत्तरकाशी, ब्यूरो। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 12वीं वाहिनी मातली में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जवानों को विभिन्न योगासन करवाए गए। इसके साथ ही योग से जुड़े महत्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
योगाचार्य देवेश चंद्र ने योग शिविर में विभिन्न योगासनों के जरिए जवानों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर में कपाल भांति, प्रणायाम, शीर्षासन, दंडासन, वक्रासन सहित ध्यान की बारीकियों को समझाया गया। योगाचार्य देवेश ने कहा कि नियमित योग से गंभीर से गंभीर रोगों को दूर किया जा सकता है। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। योग शिविर में 450 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। मौके पर कमांडेट अभिजीत समैयार, उप सेनानी मनोज, रेखा समैयार, पूजा राजपूत, श्वेता, अनीता चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर बसा नहीं और खयाली पुलाव खाने को तैयार कांग्रेसः चौहान

देहरादून, ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सत्ता लोलुप कांग्रेस की हालत यह है कि अभी जनादेश ईवीएम में है और कांग्रेस में मुख्यमंत्री की दौड़ शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत तो अपनी पार्टी को चेतावनी […]

You May Like

Subscribe US Now