चमोली ब्यूरो – पोखरी (चमोली)। थाना पोखरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहनखाल बैरियर पर एक चालक को नशे में वाहन चलाते पाया। चालक के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, इसपर पुलिस ने चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने मोहनखाल बैरियर पर अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग के चालक अनूप भट्ट को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ लिया। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी व प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र भी नहीं पाए गए। इसपर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।
देहरादून, ब्यूरो। अपना वार्षिक सामाजिक-सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विशाल जन्माष्टमी कार्यक्रम के 25 साल पूरे होने के अवसर पर, दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की ओर से संस्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान डीजेजेएस ने दो साल के वर्चुअल समारोहों के बाद, 18 और 19 अगस्त को, डीडीए ग्राउंड, सेक्टर -10, द्वारका, दिल्ली में भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया। श्री कृष्ण को ही नहीं, कृष्ण की भी मानें विषय पर आधारित इस दो दिवसीय मेगा इवेंट में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में भक्त-श्रद्धालु शामिल हुए व पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम की भव्य सफलता इसके महत्वपूर्ण डिजिटल फुटप्रिंट में भी दिखाई दे रही है। डीजेजेएस यूट्यूब चैनल पर 19 अगस्त शाम 7ः30 बजे भारतीय समय से कार्यक्रम की वेब स्ट्रीम पब्लिश कर दी गयी जिसमें लगातार दर्शकों की संख्या बढती जा रही है कार्यक्रम से पहले और उसके दौरान असंख्य अध्यात्म में रूचि रखने वाले लोगों के द्वारा सोशल मीडिया हैण्डलों पर हैजटैगडीजेजेएसजन्माष्टमी का प्रयोग कर रील, शॉर्ट्स और पोस्ट अपलोड की गईं। सुदामा-श्री कृष्ण मैत्री सच्ची मित्रता का बंधन श्रीकृष्ण का विश्वरूप, क्रांतिकारी संत मीराबाई जी की गाथा, विट्ठल भक्त संत एकनाथ जी की भक्ति को दर्शाते विभिन्न संगीतमय नाटक मटकी फोड़ और रास लीला पर नृत्य-नाटिकाएं, गुरु वंदना और श्री कृष्ण की मंगल आरती इस भव्य आयोजन के मुख्य आकर्षण रहे। इन सभी प्रस्तुतियों का सबसे विशेष पक्ष इन मे निहित सेवा भावना थी। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों में कोई भी इस कला में पारंगत, नाम,… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए… चुनाव आयोग हर चुनाव में नए-नए प्रयोग करता रहता है। […]