बीमारी के इलाज का दिया झांसा, महिला का बैंक खाता खुलवाकर 50 हजार की साइबर ठगी – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

बीमारी के इलाज का दिया झांसा, महिला का बैंक खाता खुलवाकर 50 हजार की साइबर ठगी – Uttarakhand Nidhi

admin




देहरादून ब्यूरो – महिला ने बताया कि वह किडनी की मरीज है। चमन ने उसे डायलिसिस के लिए सरकारी मदद दिलाने का भरोसा देकर भारतीय स्टेट बैंक और केनरा बैंक में खाते खुलवाए थे।

कोतवाली क्षेत्र निवासी किडनी की बीमारी से जूझ रही महिला को इलाज के लिए सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते खुलवाए और फिर उन्हीं खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम हासिल की। महिला के खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए, जिन्हें आरोपी ने एटीएम से निकाल लिया। पुलिस ने बुधवार रात को उत्तरकाशी जिले के पुरोला थाना क्षेत्र के ढुईक गांव निवासी चमन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो बैंक पासबुक, एक एटीएम कार्ड और एक सिम कार्ड बरामद हुआ है।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि साइबर सेल देहरादून से प्राप्त म्यूल अकाउंट की सूची के आधार पर विकासनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से जुड़े एक खाते की जांच की गई। समन्वय और जेएमआईएस पोर्टल के माध्यम से जानकारी जुटाने पर खाते में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त 50 हजार रुपये आने का पता चला। इस संबंध में साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज थी। इसके बाद कोतवाली विकासनगर में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्यांग छात्र-छात्राओं को राहत, पास होने के लिए मिलेगी पांच प्रतिशत अंकों की छूट – Uttarakhand Nidhi

उत्तराखण्ड  देहरादून ब्यूरो –  कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि दिव्यांग छात्र-छात्राओं के उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 28 फीसदी अंक प्राप्त करने पर उन्हें उत्तीर्ण की श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड की10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होने के लिए पांच प्रतिशत […]

Subscribe US Now