‘पठान’ के लिए शाहरुख खान ने अपनाया ऐसा लुक? जानें वायरल फोटो की पूरी सच्चाई – HSS News 24

‘पठान’ के लिए शाहरुख खान ने अपनाया ऐसा लुक? जानें वायरल फोटो की पूरी सच्चाई

admin

बॉलीवुड के ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहलाने वाले अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) साल 2018 के बाद से ही किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। लेकिन इसके बावजूद वो किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। शाहरुख खान का स्टारडम इतना तगड़ा है कि कई बार तो ट्विटर पर ट्रेंड ही उनके कमबैक के लिए होते हैं। वैसे एक बार फिर शाहरुख खान सुर्खियों में हैं और इस बार वजह उनकी एक वायरल फोटो है।

शाहरुख खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसको लेकर अलग अलग दावे किए जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि ये शाहरुख का पठान लुक है तो कोई कह रहा है कि शाहरुख किसी एड के लिए ऐसा लुक रखे हैं। लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई हम आपको बताते हैं।

शाहरुख की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिस में उनके लंबे बाल सफेद दाढ़ी दिख रही है। ब्लैक टक्सिडो में शाहरुख खान काफी डैपर लग रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि ये तस्वीर एडिटिड है। इस तस्वीर को किसी ने एडिट करके सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद ये वायरल हो गई। असल में ये शाहरुख का एक पुराना फोटोशूट है, जिसे डब्बू रतनानी ने क्लिक किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली : फिल्म 'धूम' से इंस्पायर होकर चोरी-झपटमारी करने वाले दो चोर दबोचे

दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली में वाहन चेकिंग के दौरान हाई रेसिंग बाइक पर स्नैचिंग और डकैती करने वाले दो शातिर युवकों को एक बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये अब तक कितनी वारदातों में लिप्त […]

Subscribe US Now