विकासनगर, ब्यूरो। ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स एंड एनवायरनमेंट के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता भास्कर चुग ने हरेला पर्व के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला के मौके पर नए पेड़ लगाने के साथ-साथ हमें इस बात का भी ख्याल रहना चाहिए कि हमारे द्वारा पिछले वर्षांे में हरेला के मौके पर लगाए गए पौधे आज किस स्थिति में हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष हरेला एवं पर्यावरण दिवस जैसे मौकों पर लोग वृक्ष लगाते हैं, उनकी खबर भी छापवाते हैं और सोशल मीडिया पर भी अपलोड करते हैं, मगर उसके बाद उन वृक्षों की देखभाल का और सुरक्षा का उनको कोई ध्यान नहीं रहता और इसमें सामान्य व्यक्तियों के साथ ही बड़े बड़े नाम वाले नेता व अधिकारी भी शामिल हैं। भास्कर चुग ने कहा कि हरेला के मौके पर पेड़ लगाकर सोशल मीडिया में अपलोड करके वाहवाही लूटने वाले लोग जब सैकड़ों की संख्या में पेड़ काटकर बाग के बाग साफ करके प्लॉटिंग की जाती है, तब वह चुप रहते हैं स उन्होंने कहा कि दिल्ली की दूरी मात्र 12 मिनट कम करने के लिए सैकड़ों की संख्या में पेड़ काट दिए गए, ऑल वेदर रोड के नाम पर भी बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए मगर आज ऑल वेदर रोड भी कई जगह पर बहुत बुरी हालत में हैस यदि हम वास्तव में पर्यावरण की रक्षा करना चाहते हैं तो सांकेतिक रूप से हरेला ना मना कर हमें उन पेड़ों की रक्षा का संकल्प भी लेना होगा जो आज कटने से बचे हुए हैं और लगे हुए हैं।
मानवाधिकार संगठन ने किया पौधारोपण
Sat Jul 16 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मसूरी रोड स्थित पुरुकुल हेरिटेज ग्रीन में संगठन के मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टंडन के कर कमलों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जस्टिस राजेश टंडन ने कहा कि वृक्षारोपण वर्ष भर होना चाहिए। हर जगह जहां भी पेड़ की जरूरत लगे वृक्ष लगने चाहिए। हरा भरा वातावरण हरियाली सुख और सुखद अहसास दिलाता है। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि पिछले कई सालों से हरेला का पर्व मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल लच्छु गुप्ता, राजकुमार तिवारी, गीता वर्मा, विशंभर नाथ, एसपी सिंह, रेखा निगम आदि लोग मौजूद रहे।