उत्तराखंड में गुलाबी ठंड की हुई शुरुआत, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल – HSS News 24

उत्तराखंड में गुलाबी ठंड की हुई शुरुआत, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

admin

मानसून की उत्तराखंड से विदाई के बाद अब आने वाले सप्ताह में प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदान से पहाड़ तक धूप खिलने से दोपहर के समय मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने की संभावना है। सुबह और शाम को मौसम सुहावना बना रहेगा।

बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चारधाम में भी मौसम साफ रहा। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

ऐसा है तापमान

दिन में तापमान बढ़ गया है। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। दोपहर को गर्मी महसूस की जा सकती है। कहीं-कहीं अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार को जल्द सौंपा जाएगा यूसीसी का ड्राफ्ट, CM धामी और अमित शाह की मुलाकात के बाद चर्चा तेज

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के दृष्टिगत विशेषज्ञ समिति जल्द इसका ड्राफ्ट राज्य सरकार को सौंप सकती है। समझा जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान इस विषय पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार इस मौके पर समान […]

Subscribe US Now