देहरादून, ब्यूरो ब्यूरो ब्यूरो प्रभारी सचिव व मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डाॅ0 आर राजेश कुमार के निर्देश के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रानिक, सोशल मीडिया के पत्रकार एवं उनके परिवार के सदस्यों को कोविड की निशुल्क टीकाकरण (बूस्टर डोज) हेतु 08 अगस्त से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी सचिव व मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को पत्र जारी कर, संबंधितों को लाभान्वित करने की अपेक्षा की है। उक्त के क्रम में अपर निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डाॅ0 अनिल चंदोला ने कार्यवाही करते हुए अवगत करया है कि सूचना निदेशालय परिसर (रिंग रोड लाडपुर) में 08 अगस्त को प्रातः 10 बजे से निशुल्क बूस्टर डोज लगाये जाने हेतु स्थान उपयुक्त है। शिविर में जिला एवं राज्य स्तर के पत्रकार एवं उनके परिजन हेतु प्रतिदिन लगभग 600 की संख्या लाभान्वित कराया जाय। मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में सहायक निदेशक, जिला सूचना अधिकारी ने राज्य जिला स्तरीय समस्त मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि जिन मीडिया प्रतिनिधियों एवं उनके परिजनों को बूस्टर डोज नहीं लगा है वह सूचना निदेशालय परिसर में आयोजित टीकाकरण शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क बूस्टर डोज लगवा सकते है। इस दौरान अपना आधार कार्ड साथ रखें।
सूबे में ‘अगस्त क्रांति’ के मौके पर निकलेगी ‘तिरंगा यात्रा’ -देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे तिरंगा यात्रा का शुभारंभ -शिक्षा मंत्री बोले, तिरंगा यात्रा में दून में शामिल होंगे चार हजार छात्र-छात्राएं -शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित होगा कार्यक्रम
Fri Aug 5 , 2022
देहरादून, ब्यूरो । देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर इस बार जश्न-ए-आजादी को बड़े महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसी कड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘अगस्त क्रांति’ के उपलक्ष्य में आगामी 9 अगस्त को प्रदेशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ‘तिरंगा यात्रा’ […]