शीतकाल के लिए बंद हुए तुंगनाथ के कपाट, देव डोली ने चोपता के लिए किया प्रस्थान – HSS News 24

शीतकाल के लिए बंद हुए तुंगनाथ के कपाट, देव डोली ने चोपता के लिए किया प्रस्थान

admin

दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। जिसके बाद देव डोली ने चोपता के लिए प्रस्थान किया।

विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए आज बंद कर दिए गए हैं। बुधवार 11 बजे वैदिक मंत्रोचारण और विधि विधान पूर्वक मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ के दर्शन किए। बता दें कि इस बार सबसे ज्यादा एक लाख 35 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ के दर्शन किए।

बुधवार सुबह तुंगनाथ मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में खोले गए। जिसके बाद प्रात:कालीन पूजा-अर्चना की गई और दर्शन शुरू हुए। दस बजे से मंदिर के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। स्थानीय फूलों, भस्म आदि से बाबा तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग को ढक कर समाधि रूप दे दिया गया। जिसके बाद ठीक 11 बजे धाम के कपाट बंद कर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टूटे सारे रिकॉर्ड, गंगोत्री धाम में पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या नौ लाख के पार

 यह पहला अवसर है जब चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों का हुजूम उमड़ा है। 2023 की चारधाम यात्रा ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। खासकर इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी तीर्थयात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना है। गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या का आंकड़ा नौ लाख […]

You May Like

Subscribe US Now