एमवे इंडिया ने गमीज और जेली स्ट्रिप्स फॉर्मेट में सप्लीमेंट्स की नई रेंज पेश की – HSS News 24

एमवे इंडिया ने गमीज और जेली स्ट्रिप्स फॉर्मेट में सप्लीमेंट्स की नई रेंज पेश की

admin

देहरादून, ब्यूरो। निरंतर उत्पाद नवप्रवेर्तन के माध्यम से स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा क्षेत्र में अपने नेतृत्व को मजबूत करने के लिए देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया ने पहली बार अपने प्रमुख ब्रांड न्यूट्रीलाइट के तहत ट्रेंडी, स्वादिष्ट, सुविधाजनक और सरलीकृत स्वरूपों में स्वादिष्ट गमीज और मुंह में घुलने वाली जेली स्ट्रिप्स जैसे न्यूट्रीशन सप्लीमेंट्स की एक रेंज पेश की है। इस रेंज में संपूर्ण स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता और हड्डियों व आंखों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व समाहित किए गए हैं। एमवे इंडिया के सीईओ अंशु बुधराजा ने कहा वर्तमान में युवाओं की व्यस्त जीवन शैली को समझते हुए एमवे ने उनकी दैनिक पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्रिय न्यूट्रीशन सॉल्यूशंस तैयार किए हैं। वर्तमान में इस श्रेणी के तहत 3 उत्पाद पेश किए गए हैं- सीज द डे, स्ट्रॉबेरी फ्लेवर्ड गमीज, जिनमें विटामिन और खनिज होते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य व रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, डी-फेंस, मुंह में घुलने वाली जेली स्ट्रिप्स, जिसमें विटामिन डी3 होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, और आई कैंडी गमीज में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आम आदमी पार्टी के कैंट विधानसभा सीट प्रत्याशी ने की चुनाव समीक्षा

देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी कैंट विधानसभा कार्यालय में चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रत्याशी रविंद्र सिंह आनंद ने सभी साथियों के साथ बैठकर चुनाव पर समीक्षा की। बैठक में हर बूथ के बारे में चर्चा की गई और यह निष्कर्ष निकाला गया कि कैंट विधानसभा […]

Subscribe US Now