सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन -सिंटा के चुनाव में प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश ऋषि और हेमंत पांडेय ने प्राप्त किए सबसे अधिक वोट,हासिल की बड़ी जीत – HSS News 24

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन -सिंटा के चुनाव में प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश ऋषि और हेमंत पांडेय ने प्राप्त किए सबसे अधिक वोट,हासिल की बड़ी जीत

admin

मुंबई संवाददाता : सिल्वर स्क्रीन और स्मॉल स्क्रीन के बड़े व प्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडेय ने एक और बड़ी उपलब्धी हासिल की हैI हेमन्त पांडेय को बॉलीवुड फिल्मी दुनिया के कलाकारों की बड़ी एवं प्रतिष्ठित संस्था सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) के चुनाव में एक्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में भारी मतों से चुना गया हैI इस संस्था में वरिष्ठ फिल्मी कलाकारों को स्थान दिया जाता हैI चुनाव जीतने वाले निर्वाचित 35 एक्जीक्यूटिव मेंबर्स में सबसे अधिक वोट हासिल करने वालों में 517 वोट हासिल करके हेमन्त पांडेय दूसरे स्थान पर रहे हैंI पहले स्थान पर 539 वोट पाकर वरिष्ठ फिल्म एक्टर मुकेश ऋषि हैं और 486 वोट पाकर सुप्रसिद्ध एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी सूची में तीसरे स्थान पर हैंI
सिंटा के चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने पर प्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडेय ने सिनेमा और टीवी कलाकारों द्वारा दिए गए इस सहयोग और प्यार के लिए सभी आभार व्यक्त किया है और कहा सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) के चुनाव में मुझे विजयी बनाने के लिए सभी बॉलीवुड के कलाकारों का दिल से धन्यवाद करता हूँ। उत्तराखंड के छोटे से गांव से निकलकर मुंबई तक की यात्रा में मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं कभी सिंटा का सदस्य भी बन पाऊँगा लेकिन आज आपने तमाम दिग्गज कलाकारों के सामने शीर्ष पर ला दिया है।
इस बार (सिंटा) के इलेक्शन में जीत दर्ज करने वाले अन्य बड़े कलाकारों में पूनम ढिल्लों, दीपक परासर, राकेश बेदी, पेंटल, पुनीत इस्सर, उपासना सिंह, अनीता राज, यशपाल शर्मा, जावेद जाफरी मुख्य रूप से शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्वाचित सदस्यों का हुआ गठन, पूनम ढिल्लों अध्यक्ष व हेमन्त पांडे वरिष्ठ संयुक्त सचिव बने

देहरादून / मुंबई संवाददाता : सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) ने अपनी नवनिर्वाचित कार्यकारी समिति के सदस्यों की घोषणा के बाद निर्वाचित सदस्यों का गठन हो गया है। इससे पूर्व हुए चुनाव में 35 प्रतियोगियों में से 15 सदस्य कार्यकारी समिति इसके लिए चुने गए। इधर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति की […]

You May Like

Subscribe US Now