देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत में जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य संचालित करते हुए जन जीवन को सामान्य बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक दिवस में किए जा रहे आपदा राहत कार्यों की समीक्षा एवं माॅनिटरिंग करते हुए अधिकारियों को निरंतर दिशा-निर्देश दिए जा रहे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रभावित परिवारों, व्यक्तियों हेतु जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही सहायता, राहत सामग्री, आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थनों पर बनाए जा रहे टाॅयलेट शौचालय आदि कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही रेस्क्यू आॅपरेशन में लगी टीमों से स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नगर निगम, पशुपालन, जिला पंचायत आदि विभागों सहित डेंगू मलेरिया अधिकारी को क्षेत्र में सफाई के साथ ही दवाईयों का छिड़काव, मृत पशुओं के शवों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा आपदा में मृतक पंकज बुटोला के परिजन को 4 लाख अहेतुक सहायता का चैक दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों को युद्ध स्तर पर संपादित किया जा रहा है साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर के साथ ही घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित लोगों को पोष्टिक आहार (खजूर, मैगी, अण्डे, मुरमुरे, बिस्कुट, चने) वितरित किए गए। जिला आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में कुल 08 मार्ग बन्द है, जिनमें राज्य मार्ग 1, अन्य जिला मार्ग-1, ग्रामीण मार्ग 6 शामिल है, जिन्हे खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है।
विधायक ने समर्थकों के साथ कोतवाली में दिया धरना
Sat Aug 27 , 2022
काशीपुर, ब्यूरो। जसपुर के विधायक ने बीते रोज गनर के साथ मारपीट व खुद के साथ हुए अभद्रता के मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मामले में उन्होंने एसएसपी ऊधमसिंह नगर के खिलाफ अपने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके हत्या की साजिश रची जा रही है। शनिवार को विधायक अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जसपुर कोतवाली पहुंचकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर जानबूझकर उनका गनर हटाने का आरोप लगाया गया। विधायक आदेश चैहान की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि शुक्रवार को को समय लगभग दिन के 9ः30 बजे अपने आवास गांव निवारमण्ड़ी पर थे। तभी अवनीश कुमार, मदन लाल, कृष्ण कुमार निवासीगण पंण्डित पूर्णानन्द तिवारी इंण्टर कॉलिज के पास उनके आवास में घुस आये। आते ही कहने लगे कि तुम हमारे खिलाफ एसडीएम बहुत शिकायत करते हो। शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने कहा की वह आम जनता के साथ हैं। दबाव में नही आएंगे। इस पर तीनो लोग आग बबूला हो गये। कहने लगे हम तुम्हे सबक सिखाकर ही रहेंगे। गाली देते हुये कहने लगे कि तुम हमारा ब्याज का काम रुकवाना चाहते हो। शोर सुनकर मौके पर सरदार सुखदेव सिंह, उनका गनर प्रयाग सिंह अन्य लोग मौके पर आ गये। तीनो ने हमला कर उनके गनर की वर्दी फाड़ दी।मामले में विधायक की तरफ से शुक्रवार को देर शाम प्रशासन की तरफ से भेजे गए गए गनर को लेने से इंकार कर दिया। मामले में एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह का कहना है कि मामले में गनर के बयान और जांच के लिए उसे कोतवाली बुलाया गया था, जबकि उसके जगह पर उनके सुरक्षा के लिए दूसरा गनर भेज दिया गया लेकिन उन्होंने गनर लेने से मना कर दिया।