देहरादून, ब्यूरो। यूनाईटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा दून क्रिकेट अकादमी कुअंवाला में पहली बार आयोजित व्हील चेयर दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ राज्य आंदोलनकारी महिलाओं ने संयुक्त रुप से किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, दिल्ली के बीच पहला मैच खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर निर्धारित बीस ओवर में 61 रन बनाए। दिल्ली के तेजपाल ने 31 रन बनाए। विकास लांबा ने 13 रन देकर 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड ने तीन विकेट खोकर नौ ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से मैच जीत लिया। धनवीर ने 24 रन बनाए। मौके पर अध्यक्ष गणेश शाह, सचिव उपेन्द्र पंवार, संरक्षक विजय रमोला, सुलोचना भट्ट, प्रदीप कुकरेती, राधा तिवाड़ी, दीपा पंवार, बलवंत सिंह पंवार, विक्की गैरोला, सुशील पंवार, संगीता पंवार, तरन्नुम खान आदि मौजूद थे।
सड़क न बनने से नाराज लोगों ने केदारनाथ हाईवे पर कुंड में चक्का जाम किया
Mon Jun 6 , 2022
रूद्रप्रयाग, ब्यूरो। ऊखीमठ क्षेत्र को जोड़ने वाला कुंड-ऊखीमठ-चमोली मोटर मार्ग न बनने से आक्रोशित जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं स्थानीय जनता ने केदारनाथ हाईवे पर कुंड में चक्का जाम किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एनएच और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे ऊखीमठ के एसडीएम जितेंद्र वर्मा व एनएच के […]