स्पीकर ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी – HSS News 24

स्पीकर ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी

admin

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस‘ के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों से पर्यावरण को संरक्षित रखने और उत्तराखंड को हरा-भरा बनाये रखने की अपील की है।
उन्होंने कहा प्रकृति को सहेज कर रखना हमारी गौरवशाली परम्परा है, जिसका प्रमाण वृक्षों की पूजा से मिलता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह दिवस हमें मानव और प्रकृति के मध्य बेहतर सामंजस्य की आवश्यकता को रेखांकित करता है। यह दिवस साथ ही यह याद भी दिलाता है कि हम पर्यावरण को संरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचने एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से आज जल, वायु, भूमि सभी क्षेत्रों में प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हमारे सामने है। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए हमें अधिक से अधिक सामाजिक वानिकी-कृषि वानिकी को अपनाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जलवायु परिवर्तन जैसी घटनाओं का सामना कर रही पृथ्वी

देहरादून, ब्यूरो। एफआरआई में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी वर्तमान में जलवायु परिवर्तन जैसी घटनाओं का सामना कर रही है, जिसका यदि समाधान नहीं किया गया तो इसके अस्तित्व को खतरा हो सकता है। ग्लोबल वार्मिंग की घटना को […]

You May Like

Subscribe US Now