किसान यूनियन ने पुलिस के माध्यम से पीएम को भेजा ज्ञापन – HSS News 24

किसान यूनियन ने पुलिस के माध्यम से पीएम को भेजा ज्ञापन

admin

हरिद्वार, ब्यूरो। पथरी क्षेत्र के गांव दिनारपुर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिस को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अपनी मांगों को रखा गया है।
रविवार को दिनारपुर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सूबा सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में पथरी पुलिस को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम लिखा गया है। जिसमें मुख्य मांग एमएसपी गारंटी कानून बनाने के मामले में केंद्र सरकार की ओर से कमेटी बनाने की है। इसके अलावा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने और किसान आयोग का गठन की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में गुरपेज सिंह, जोगेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह चीमा, बलबीर सिंह बीरा, रंजीत सिंह, गुरबक्श सिंह आदि उपस्थित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक भास्कर पंत ने संभाला उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय का कार्यभार

देहरादून, ब्यूरो । मुख्य महाप्रबंधक भास्कर पंत ने नाबार्ड, उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय का कार्यभार ग्रहण किया। बैंकिंग की विभिन्न विधाओं में महारथ रखने वाले श्री पंत 1988 से नाबार्ड में अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 34 वर्ष की सेवा अवधि में श्री पंत ने नाबार्ड के विभिन्न क्षेत्रीय […]

You May Like

Subscribe US Now