युवा हो जाएं तैयार…समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर जारी, जानें कब होंगी परीक्षाएं – HSS News 24

युवा हो जाएं तैयार…समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर जारी, जानें कब होंगी परीक्षाएं

admin

उत्तराखंड में समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी कर दिया है। इसके तहत पहला विज्ञापन इसी माह 29 तारीख को जारी किया जाएगा। आयोग आगामी मार्च तक इन भर्तियों की परीक्षाएं कराएगा।आयोग सचिव सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 34, स्नातक स्तरीय परीक्षा से 226, इंटरमीडिएट स्तरीय एक परीक्षा से 293 और दूसरी से 136, व्यायाम प्रशिक्षक के 56 और सहायक अध्यापक के 657 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चार भर्तियों के विज्ञापन अक्तूबर माह में जारी किए जाएंगे। एक का नवंबर में जारी होगा।

किस भर्ती का विज्ञापन और परीक्षा कब

भर्ती का नाम विज्ञापन जारी होने की तिथि प्रस्तावित परीक्षा तिथि
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 29 सितंबर 2023 26 नवंबर 2023
स्नातक स्तरीय परीक्षा 06 अक्तूबर 2023 31 दिसंबर 2023
इंटरमीडिएट स्तरीय परिवहन आरक्षी आबकारी सिपाही भर्ती 13 अक्तूबर 2023 21 जनवरी 2024
इंटरमीडिएट स्तरीय पशुधन प्रसार, निरीक्षक, अधिदर्शक भर्ती 20 अक्तूबर 2023 11 फरवरी 2024
व्यायाम प्रशिक्षक   27 अक्तूबर 2023 25 फरवरी 2024
सहायक अध्यापक(एलटी) स्नातक भर्ती 06 नवंबर 2023 10 मार्च 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में शुरू हुई 'इंडिया या भारत' पर बहस, भरत यूथ क्लब ने कही ये बात

इंडिया और भारत के नाम की लड़ाई राजधानी दिल्ली से निकलकर अब उत्तराखंड भी पहुंच गई है। अब उत्तराखंड में इंडिया की बजाय भारत शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर राजनीति तेज हो गई है। कोई इस बदलाव के पक्ष में है तो कोई इसके विरोध में। इन सभी के […]

You May Like

Subscribe US Now