देहरादून, ब्यूरो। भारत सरकार के युवा मामलों और खेल मंत्रालय तथा हरियाणा सरकार द्वारा आगामी 4 जून से दस दिवसीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिये उत्तराखंड 51 खिलाडियों और 15 सपोटर्् स्टाफ के साथ 66 का दल मैदान में उतारेगा। यह दस दिवसीय खेल पंचकुला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के साथ साथ चंडीगढ़, अम्बाला, शाहबाद और दिल्ली में आयोजित किये जा रहे हैं।
शेफ डी मिशन के रुप में दल की अगुवाई कर रहे खेल विभाग के सतीश सारकी ने बताया कि उत्तराखंड एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, जूडो, और कुश्ती के साथ साथ तीन स्वदेशी खेल – गतका, मल्लखांब, योगासन और थांग ता में पदको के लिये जोर आजमाइश करेगा। गत संस्करण असम स्थित गुवाहाटी में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तराखंड ने चार स्वर्ण, चार रजत और 11 कांस्य पदक अर्जित कर 19वां स्थान पाया था।