सीएम धामी से केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने की भेंट – HSS News 24

सीएम धामी से केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने की भेंट

admin

देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने भेंट की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में संचालित विभिन्न केन्द्र पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में चर्चा की। उन्होंने राज्य से सम्बन्धित समसामयिक विषयों पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।
————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों के साथ मनाया भूमि पेडणेकर ने पर्यावरण दिवस का जश्न

नैनीताल, ब्यूरो। एक अभिनेत्री के तौर पर बेहद कम समय में लोगों के दिलों में जगह बनानेवाली अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने इस बार विश्व पर्यावरण दिवस का जश्न ज़रा अलग अंदाज़ में मनाया। राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए हमेशा अपनी आवाज़ बुलंद करनेवाली भूमि पेडणेकर […]

You May Like

Subscribe US Now