देहरादून, ब्यूरो। प्रमुख वैश्विक उपभोक्ता और स्वच्छता कंपनी रेकिट ने हार्पिक ड्रेन एक्सपर्ट के साथ भारत में ड्रेन क्लीनिंग कैटेगरी में प्रवेश करने की घोषणा की है। इस प्रोडक्ट के साथ, हार्पिक अपने उपभोक्ताओं के लिए क्लॉगिंग की समस्याओं को रोककर किचन और बाथरूम के ड्रेनपाइप को साफ रखने में मदद करने के लिए एक सुविधाजनक और प्रभावी समाधान प्रदान कर रहा है।
हार्पिक ने भारतीय उपभोक्ताओं के बीच एक सर्वे किया और यह पाया कि 57 प्रतिशत परिवार महीने में कम से कम एक बार किसी न किसी प्रकार के ड्रेनेज रुकावट का सामना करते हैं और वे बाजार में एक प्रभावी और आसानी से उपलब्ध समाधान खोजने में असमर्थ रहे। इस वजह से उपभोक्ताओं को जेनेरिक उत्पादों और समाधानों का उपयोग करना पड़ता है, जो प्रभावी ढंग से काम नहीं करते और उपभोक्ता नाखुश और दुखी बना रहता है। हार्पिक ड्रेन एक्सपर्ट का उद्देश्य बाजार में इस कमी को दूर करना और संभावित 10 करोड़ से अधिक हार्पिक परिवारों को की जरूरतों को पूरा करना है। इस घोषणा पर, सौरभ जैन, रीजनल मार्केटिंग डायरेक्टर, साउथ एशिया – हाईजीन, रेकिट ने कहा, हार्पिक ने उपभोक्ताओं के लिए टॉयलेट और बाथरूम स्वच्छता को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है, जबकि बेहतर साफ-सफाई को अपनाने में उन्हें सक्षम बनाने के लिए उपयोग में आसान समाधानों को पेश किया है। हार्पिक ड्रेन एक्सपर्ट के साथ हम घर के किचन और वॉशिंग एरिया के ड्रेन की सफाई में भी प्रवेश कर रहे हैं। इस प्रभावी और विशिष्ट उत्पाद को क्लोजिंग इमरजेंसी, जिसका अनुभव अक्सर अप्रिय और काफी तनावपूण होता है, के दौरान उपभोक्ताओं का समय और संसाधन बचाने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। हम उपभोक्ताओं को इस उत्पाद के उपयोग के बारे में जागरूक कर और अपने उत्पाद को आसानी से उपलब्ध कराकर इस नई श्रेणी के विकास पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।
25 जुलाई को मनाया जाएगा सुमन दिवस
Fri Jul 22 , 2022
टिहरी, ब्यूरो। अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि के अवसर पर जिला सभागार नई टिहरी में ‘सुमन दिवस‘ मनाया जायेगा। अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा ने कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रत्येक वर्ष 25 जुलाई को अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि को ‘सुमन दिवस‘ के रूप में मनाया जाता है तथा उनकी पुण्य तिथि के अवसर पर जिला कारागार, नई टिहरी में प्रातः 8.00 बजे अमर शहीद श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण/सलामी कार्यक्रम के साथ-साथ जनसामान्य के दर्शनार्थ एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु अमर शहीद श्रीदेव सुमन की बेड़ियों का प्रदर्शन किया जाता है। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों के माध्यम से प्रभात फेरी, मैराथन दौड़ एवं स्वच्छता कार्यक्रम आदि आयोजित किये जाते रहे हैं। विगत वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण 25 जुलाई को ‘सुमन दिवस‘ के अवसर पर मात्र माल्यार्पण एवं जेल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वर्तमान में भी कोविड महामारी की संख्या में वृद्धि हो रही है। अपर जिलाधिकारी द्वारा अधीक्षक, जिला कारागार, नई टिहरी को विगत वर्ष की भाँति 25 जुलाई को प्रातः 8.00 बजे ‘सुमन दिवस‘ के अवसर पर कोविड-19 महामारी के मानकों के दृष्टिगत अमर शहीद श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।