दिल्ली से टिहरी घूमने आये पर्यटकों की कार मैक्स से टकराई, एक की मौत व पांच घायल; तीन को एम्स किया गया रेफर – HSS News 24

दिल्ली से टिहरी घूमने आये पर्यटकों की कार मैक्स से टकराई, एक की मौत व पांच घायल; तीन को एम्स किया गया रेफर

admin

चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर जड़ीपानी के निकट दिल्ली एनसीआर के पर्यटकों की कार और मैक्स की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।

मैक्स में कार की टक्कर से एक की मौत

शनिवार सुबह चंबा से धनोल्टी की ओर जा रही कार की जड़ीपानी के पास सामने से आ रही मैक्स से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। सूचना पर थाना चंबा, एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकाला। हादसे में कार चालक तुषार पांडे 29 निवासी पालम दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई।

कार व मैक्स सवार लोग पांच घायल

कार में सवार बंटी पुत्र अनिल मिश्रा 28 निवासी बदरपुर दिल्ली, विकास बिष्ट 28 पुत्र आनंद सिंह निवासी राजनगर गाजियाबाद यूपी , बृजकिशोर 32 पुत्र कप्तान सिंह निवासी महिपालपुर दिल्ली और मैक्स सवार किशोरी लाल 42 और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी 36 निवासी कुडियाल गांव, नागदेव पथल्ड घायल हो गए।

पांचों घायलों को 108 की सहायता से चंबा सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स के लिये रवाना कर दिया गया।

दिल्ली और गाजियाबाद से टिहरी घूमने आए थे चार पर्यटक

चंबा थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि दिल्ली और गाजियाबाद के चार पर्यटक घूमने के लिये टिहरी आये थे। शनिवार सुबह वह चंबा से मसूरी घूमने के लिये जा रहे थे। इस दौरान मैक्स से टक्कर के बाद कार खाई में गिर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदा से ऊर्जा निगम को तीन करोड़ से अधिक का झटका, 8 व 15 अगस्त को हुई अतिवृष्टि से हुआ था काफी नुकसान

कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में अतिवृष्टि से ऊर्जा निगम के कोटद्वार खंड को करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। यहां तक कि नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में ही करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। हालांकि, निगम की ओर से अतिवृष्टि से हुए नुकसान का […]

Subscribe US Now