निर्वाचन ड्यूटी कर घर लौट रहे चार कार्मिकों की कार खाई में गिरी, पीठासीन अधिकारी की मौत, तीन घायल – HSS News 24

निर्वाचन ड्यूटी कर घर लौट रहे चार कार्मिकों की कार खाई में गिरी, पीठासीन अधिकारी की मौत, तीन घायल

admin

पौड़ी/देहरादून, ब्यूरो। विधानसभा सीट श्रीनगर के तीन मतदान केंद्रों पर निर्वाचन ड्यूटी कर घर लौट रहे चार कार्मिकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार दुर्घटना में एक पीठासीन अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो द्वितीय मतदान अधिकारी व एक तृतीय मतदान अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से ही निर्वाचन व शिक्षा विभाग पौड़ी में शोक की लहर है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाईं ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा के तीन मतदान केंद्रों के चार निर्वाचन कार्मिकों ने मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईवीएम को मतगणना स्थल पर जमा किया।
मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे चारों पौड़ी से देहरादून के लिए रवाना हुए, लेकिन पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर खोलाचौंरी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में विधानसभा सीट श्रीनगर के राप्रावि चौपड़ा मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी रणवीर सिंह नेगी (50) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी भानियावाला देहरादून की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मातली में योग शिविर का आयोजन

उत्तरकाशी, ब्यूरो। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 12वीं वाहिनी मातली में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जवानों को विभिन्न योगासन करवाए गए। इसके साथ ही योग से जुड़े महत्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योगाचार्य देवेश चंद्र ने योग शिविर में विभिन्न योगासनों […]

Subscribe US Now