चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर जेवर व नकदी उड़ाए, पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम का किया गया गठन – HSS News 24

चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर जेवर व नकदी उड़ाए, पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम का किया गया गठन

admin

ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दिन पूर्व श्यामपुर पुलिस चौकी के लक्कड़घाट क्षेत्र में एम्स के सीनियर नर्सिंग आफिसर के घर का ताला तोड़कर चोर जेवर और सामान चोरी कर लिए गए थे। अब रायवाला के दो घरों में ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए गए। चोरी के पर्दाफाश के लिए रायवाला पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है।

एम्स के नर्सिंग आफिसर के घर में चोरी

एम्स के सीनियर नर्सिंग आफिसर प्रशांत केएस 11 अगस्त को अपने गांव केरल गए थे। उनके श्यामपुर के निकट ध्यान मंदिर ट्रस्ट, लक्कड़घाट स्थित किराये के घर का चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए थे। पुलिस अभी मामले का पर्दाफाश भी नहीं कर पाई कि रायवाला क्षेत्र में दो घरों में चोरियों के मामले सामने आ गए।

रक्षाबंधन के लिए परिवार सहित गए थे गाजियाबाद

पहला मामला 20 फुटी रोड खैरीकलां रायवाला का है। राजकीय इंटर कालेज आइडीपीएल के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दिवेश कुमार त्रिपाठी बीती 30 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए परिवार सहित गाजियाबाद गए थे। 31 अगस्त की सुबह करीब पौने चार बजे चोरों ने घर का ताला तोड़कर 35 हजार की नकदी, चांदी के जेवर, चांदी के पूजा के बर्तन, पुरातन महत्व वाले 50 किलो पीतल के कलश चोरी कर लिए।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

पूजा घर में करीब 12 लिफाफे रखे थे, जिसमें लगे सिक्के भी नहीं छोड़े। यह चोर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज में दो चोर घर में घुसते और निकलते नजर आ रहे हैं। सुबह पड़ोसियों ने जब ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना दिवेश कुमार त्रिपाठी को फोन पर दी। वहीं, प्रतीतनगर में इंटर कालेज रोड पर एक बंद मकान से कीमती सामान चोरी का मामला सामने आया है।

रुड़की का रहने वाला है मनोज

मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह मूल रूप से मोहनपुरा रुड़की का रहने वाला है। प्रतीतनगर रायवाला में वह परिवार सहित किराये पर रहता है। बीती 26 अगस्त शाम को वह गांव गए थे। 30 अगस्त को जब लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

आलमारी में रखी नकदी और जेवर गायब मिले। थाना रायवाला के वरिष्ठ उप निरीक्षक महादेव उनियाल कहना है कि चोरियों के पर्दाफाश के लिए टीम काम पर लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसून ने अभी नहीं बोला टाटा-बाय-बाय, भारी बारिश के साथ फिर होगी वापसी

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रहने के साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, पहाड़ों में कही-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। इन इलाकों में हो सकती है बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार एवं सोमवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, व चम्पावत जनपदों में […]

Subscribe US Now