लोगों के घरों में घुसा बारिश का पानी – HSS News 24

लोगों के घरों में घुसा बारिश का पानी

admin

हरिद्वार, ब्यूरो। पथरी क्षेत्र के गांव रानीमाजरा में रविदास मंदिर और घरों में बारिश का पानी घुस गया। लोगों ने गांव के रहने वाले कुछ लोगों पर पानी की निकासी को बंद करने का आरोप लगाया है। मामले में लोगों ने उपजिलाधिकारी को शिकायत कर पानी की निकासी खुलवाने की मांग की है।
शनिवार सुबह तेज बारिश के चलते गांव रानीमाजरा में जलभराव हो गया। मंदिर के अंदर और कुछ ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया। ग्रामीण लालसिंह, रविंद्र सैनी, दीपक सैनी,बाबूराम नेता, सुभाष, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक सैनी, उषा रानी, ज्ञानचंद अभिषेक, महिपाल, सागर सैनी, योगेंद्र ,सोनू, प्रवीण ने गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों पर पानी की निकासी बंद करने का आरोप लगाया है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया शिकायत के आधार पर हलका लेखपाल से मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषिकेश-दिल्ली रूट पर 12 सीएनजी बसों का होगा संचालन

ऋषिकेश, ब्यूरो। तीर्थनगरी ऋषिकेश से जल्द परिवहन निगम की दिल्ली रूट पर सीएनजी बसें चलेंगी। पहले चरण में ऋषिकेश डिपो को 12 सीएनजी बसें मिलेंगी। वर्तमान में ऋषिकेश से प्रतिदिन दिल्ली रूट पर 25 बसों का संचालन होता है, सभी बसें डीजल से चलती हैं। बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के […]

Subscribe US Now